प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ कच्छ में मनाई दिवाली,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खास अंदाज में आए नजर; देखें तस्वीरें

PM Modi- India TV Hindi

देश आज धूमधाम से दिवाली का त्योहार मना रहा है। ऐसे में पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली जवानों के संग मनाते नजर आए। इस बार पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को दिवाली पर्व पर अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जवान

पीएम बनने के बाद पहली बार गुजरात में जवानों के साथ

जानकारी दे दें कि पीएम मोदी पहली बार गुजरात में जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। इससे पहले वह जब गुजरात के सीएम थे तब गुजरात के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी केवड़िया में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कच्छ पहुंचे हैं, यहां पीएम जवानों के साथ समय बिता रहे हैं।

PM Modi

पीएम मोदी

पीएम ने इस खास मौके पर जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनके हालचाल जानें। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ 1 घंटे तक समय बिताए और जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी व उनका मुंह भी मीठा कराया।

पीएम मोदी

खास अंदाज में नजर आए पीएम

पिछले साल गए थे हिमाचल प्रदेश

उनका यह दौरा राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले साल 2023 में पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे।

Share This Article