नक्सलियों की बर्बरता -पुलिस इनफॉर्मर की हत्या

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर -छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मार डाला। शव के पास से पर्चा भी मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात नक्सली दिनेश पुजारी (35) के घर घुस गए। उसे घर से बाहर निकाला। फिर जंगल की तरफ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया था। वहीं, रात में ही गांव वालों ने और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

शव के पास से मिला पर्चा

बताया जा रहा है कि, आज सुबह जवान मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि, इस मामले में शव के पास से एक पर्चा भी मिला है। जिसमें पामेड़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में हत्या करने का जिक्र किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article