छत्तीसगढ़-झारखंड में ED की रेड

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बार संचालक के घर सुबह से ED के अधिकारियों ने दी दबिश,शराब घोटाले में जुड़ा है मामला

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर में रेड मारी है। मिली जानकारी के मुताबिक अशोका रतन में रहने वाले एक बार संचालक के घर में यह छापा पड़ा है। यह रेड की कार्रवाई शराब घोटाले मामले को लेकर बताई जा रही है।.

वही छत्तीसगढ़ के अलावा ED की टीम ने मंगलवार सुबह झारखंड के सीनियर IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य करीबी रिश्तेदार और संबंधित अधिकारियों के सीए के ठिकानों पर छापेमारी की है।EOW ने शराब घोटाले मामले में दर्ज की है

FIRछत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पहले ही इस मामले में उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।रांची के विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था। जिसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई। आवेदन में बताया गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में रची गयी आबकारी नीति में फेरबदल कराया।खबर अपडेट हो रही है…

Share This Article