आखिकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया 420 सेठ, नही चल पाई होशियारी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक से लोन के साथ ही सरकारी जमीन पर भी कब्जा का है आरोप

22-दिसंबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़}
आखिरकार 420 का आरोपी तारबाहर निवासी राजेश सेठ की करतूत सामने आ ही गई और कई चालबाजियों के बाद भी पुलिस से बच नही पाया।आरोपी राजेश सेठ पिता स्वर्गीय कैलाश सेठ मूल रूप से बलिया जिला जापलीगंज थाना का रहने वाला है। बिलासपुर में विनायका होम्स तारबाहर थाना क्षेत्र में रहता है। आरोपी राजेश सेठ के खिलाफ संतोष राय और शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने अलग अलग तारबाहर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया। दोनों पीड़ितों ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी राजेश सेठ और उसके साथी विनायका हाइट्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर सेंट बैंक से 27 लाख और 2750000 का लोन दिलाया। आरोपी ने बैंक अधिकारियों से साठ गांठ कर कूट दस्तावेज के सहारे लोन निकला है। बतायी गयी जमीन गोचर है। उसने फ्लैट्स का पजेशन भी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 1 साल से फरार आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार किया है ।एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया की आरोपी पर फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक से लोन निकले जाने के साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा किये जाने का आरोप है। आरोपी ने लोन लिए जाने के बाद भी ग्राहक को फ्लैट का पजेशन नहीं दिए जाने का आरोप है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि अपराध दर्ज होने के बाद 1 साल पहले लाखो रुपये लेकर फरार आरोपी बिल्डर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राजेश फरार हो गया। पिछले एक साल से पुलिस तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी गाजियाबाद में हुलिया बदलकर निवास कर रहा है। चूंकि बिलासपुर की सायबर टीम इस समय दिल्ली में है। टीम को सूचित करने बाद आरोपी को पकड़ने तारबाहर पुलिस टीम को भी दिल्ली रवाना किया किया गया। दोनों टीम ने मिलकर आरोपी राजेश सेठ को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। । उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपी के पास से एक जाइलो कार बरामद किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन के बाद दोषी बैंक अधिकारियों से पूछताछ होगी। राजेश सेठ को गिरफ्तार करने में प्रमुख रूप से तार बाहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य साइबर प्रभारी कलीम खान उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी उपनिरीक्षक पिया साहू उप निरीक्षक मनोज नायक सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय प्रधान आरक्षक नवीन दुबे प्रधान आरक्षक भागवत सुधार आरक्षक प्रफुल्ल कुमार लाल आरक्षक संदीप दुबे आरक्षक मुरलीधर भार्गव और आरक्षक मालिक राम साहू का विशेष योगदान रहा है

Share This Article