मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मंजूर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसडीएम कुरुद द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।इनमें भखारा तहसील के कचना निवासी प्रेम कुमार यादव की मृत्यु होने पर उनके पिता भारत यादव को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया।

कचना के विजय यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी थामेश यादव, फागुनदाह के पीयश साहू की मृत्यु होने पर उनके पिता चन्द्रशेखर साहू को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है। अमलीडीह के हरखराम की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी प्रेमिन बाई और देवपुर के टकेश्वर साहू की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी अनुराधा को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के तहत 25-25 हजार की आर्थिक सहायता दिया गया।

Share This Article