पंचायत चुनाव नामावली तैयार करने सचिवों को दिया प्रशिक्षण

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

मंगलवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष में पंचायत चुनाव नामावली तैयार करने सभी पंचायतों से नियुक्त सचिव एवं ग्राम सहायक के लिए कार्यशाला हुई। सहायक रजिस्ट्रार अधिकारी व तहसीलदार हिंसाराम नायक की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कुमार सांकरे, संजय बंजारे, आशिष देवांगन, चमन कोठारी ने प्रशिक्षण दिया।

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन और दावा-आपत्ति प्राप्त करने के संबंध में प्रारुप क, प्रारुप क-1 प्रारुप ख एवं प्रारुप ग के संबंध में जानकारी दी ।

नाम जुड़वाने, संशोधन व मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के लिए रिपोर्ट फार्मेट भरकर सहायक रजिस्ट्रार तहसीलदार के पास जमा करने की पूरी प्रक्रिया के संबंध में बताया। कार्यशाला में एडिशनल सीईओ दीपेश कुमार रात्रे ,एसके टेकाम उपस्थित रहे।

Share This Article