झारखंड-महाराष्ट्र पर मंथन के चलते अटकी कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिन भर होता रहा इंतजार,पीसीसी ने हाईकमान को भेजा 2 नाम,आज होगा उम्मीदवारी का ऐलान

रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा सोमवार देर रात तक होती रही, प्रत्याशी के मामले में आकाश शर्मा और प्रमोद दुबे के बीच ही फैसला होना है लेकिन आकाश शर्मा का नाम फिलहाल तय माना जा रहा है।.आकाश को दक्षिण के मामले में कई समीकरणों में फिट माना गया है। प्रमोद दुबे के पास कई पुराने चुनावों का अनुभव है।

सोमवार को दिन भर आकाश शर्मा के लिए बधाई पोस्टदिन भर आकाश शर्मा को सोशल मीडिया पर बधाईसोमवार को एक ओर जहां आकाश के घर में बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही नाम के ऐलान का इंतजार कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में भी उनके लिए बधाई पोस्ट नजर आने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया में नाम घोषित होने से पहले ही बधाई दे दी।इसलिए कल जारी नहीं हो पाई सूचीदिल्ली में कल AICC की बैठकें हुई,

झारखंड और महाराष्ट्र की सूची को लेकर मंथन हुआ, आज भी झारखंड और महाराष्ट्र की सूची को अंतिम रूप में देने में दिनभर व्यस्त रही पार्टी आलाकमान मंगलवार या बुधवार को रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दे सकती है।बैठक में 4 नामों पर हुई चर्चारविवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में 14 दावेदारों के नाम आए थे, जिनमें प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल और ज्ञानेश शर्मा के नाम को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में शामिल नेताओं का कहना है कि टिकट को लेकर आकाश शर्मा का पलडा भारी है।बैठक में शामिल लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को नाम फाइनल कर भेजने की बात पर सहमति जताई।आज हो सकती है घोषणापायलट का सर्वे पूरा हो चुका है। एक दिन पहले ही कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी पहलुओं को खंगालने के बाद एकल नाम का प्रस्ताव तैयार किया। वहीं आकाश शर्मा के नाम पर सहमति बना ली गई।बाद में दक्षिण के कुछ मापदंडों के आधार पर प्रमोद दुबे का नाम भी विचार के लिए रखा गया।

Share This Article