बीएसपी नेताओं ने बोरिया गेट पर खड़े होकर बांटे पर्चे, बताई मांगे
हड़ताल का पर्चा बांटते बीएसपी यूनियन नेताबीएसपी सहित सेल की सभी इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारी संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 28 अक्टूबर को बड़ी हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल से 6 दिन पहले बीएसपी के अलग-अलग यूनियन के नेताओं ने बोरिया गेट पहुंचकर बीएसपी कर्मचारियों को पर्चा बांटकर अपन.28 अक्टूबर को होने जा रही इस हड़ताल में बीएसपी सहित सेल के सभी प्लांट और खदान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल में संयुक्त ट्रेड यूनियन के आठ यूनियन शामिल हैं।
उन्होंने हड़ताल को व्यापक रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।बीएसपी यूनियन द्वारा रखी जा रहीं मांगेइसी को लेकर सभी यूनियन के नेता मंगलवार सुबह सुबह बोरिया गेट पहुंचे। उन्होंने बीएसपी के कर्मचारियों को ड्यूटी आते जाते अपनी मांग और हड़ताल से जुड़ा पर्चा बांटकर जागरूक किया।
पर्चा में सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है।बीएसपी कर्मियों से हड़ताल में शामिल होने की अपीलबीएसपी नेताओं ने बताया कि वो लोग 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। जो पर्चा वो लोग बांट रहे हैं उसमें 2017 से प्रभावी वेतन समझौते, भ्रामक बोनस फार्मुला, ठेका कर्मचारियों को वेतन देने, ठेकाकर्मियों के ईएसआई की सीमा बढ़ाने, बोनस सहित अन्य कई मांग शामिल हैं।
बीएमएस के अध्यक्ष चिन्ना केशवलु ने बताया कि यह हड़ताल पूरे देश के स्टील प्लांट और खदानों में होगी और इसे सफल बनाने सुबह से ही सभी यूनियन के लोग पर्चे बांटकर माहौल बना रहे हैं। इधर प्लांट के अंदर भी यूनियन के लोग लगातार बैठकें लेकर हड़ताल को सफल बनाने सभी का समर्थन ले रहे हैं।इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए 1- राष्ट्रव्यापी हड़ताल:बीएसपी में यूनियन नेताओं में सिमटा, कर्मियों का साथ नहींबीएसपी में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पहला दिन बेअसर रहा। हड़ताल यूनियन नेताओं तक सिमट कर रह गया।
प्लांट में कर्मियों की उपस्थिति सामान्य दिनों से अधिक 95.5 प्रतिशत रही। राष्ट्रव्यापी हड़ताल केंद्र सरकार के नए श्रम कानून, कर्मचारी विरोधी नीतियों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण के विरोध में की जा रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर 2 – बीएसपी प्रबंधन सख्त, ताव में यूनियन, लगभग 10 यूनियनें हो रही हैं शामिलश्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में यूनियनों को दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।
इसमें लगभग 10 यूनियनें शामिल हो रही हैं। सभी यूनियनें हड़ताल के लिए एकजुट हैं। वे बीएसपी में उत्पादन ठप करने पर अड़ी हुई है, ताकि हड़ताल सफल हो सके। वहीं बीएसपी प्रबंधन ने हड़ताल को विफल करने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यहां पढ़िए पूरी खबर