बिलासपुर में सड़क पर उतरीं महिलाओं ने कलेक्ट्रेट घेरा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कहा- नाबालिग लड़की के हत्यारे को फांसी दी जाए, अपराधियों में नहीं है पुलिस का डर

बिलासपुर में नाबालिग लड़की की हत्यारे सागर साहू के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को इसके विरोध में मोहल्ले की महिलाएं सड़क पर उतर गईं। कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए।.उन्होंने कहा कि, मोहल्ले में पुलिस का डर नहीं है। जिसके चलते अपराधियों का हौसला बढ़ गया।

आए दिन चाकूबाजी और लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही है।कलेक्ट्रेट का घेराव कर महिलाओं ने मचाया जमकर हंगामा।घर में घुसकर की थी हत्यादरअसल, सरकंडा के चिंगराजपारा कुंदरूबाड़ी निवासी प्रियंका उर्फ अंकिता देवांगन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े घर घुसकर युवक के हमला करने से मोहल्ले में काफी आक्रोश है।

उनका कहना है कि, अब शहर में बेटियां घर पर भी सुरक्षित नहीं है। वो बेटियों को घर में न छोड़ें तो कहां लेकर जाएं।200 से अधिक महिलाओं ने घेरा कलेक्ट्रेटसोमवार को 200 से अधिक महिलाओं के साथ लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों को बताया कि सरकंडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लचर कानून व्यवस्था को सुधारने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।आसमाजिक तत्वों और अपराधियों से दहशत में है लोग।अपराधियों के चलते दहशत में हैं लोगमोहल्लेवासियों का कहना है कि, इलाके में लूटपाट, चाकूबाजी और हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। यह हत्या क्षेत्र में चौथी बड़ी घटना है। जिससे स्थानीय जनता में दहशत का माहौल है। असामाजिक तत्व खुलेआम अपराध करते हैं और साक्ष्य या गवाहों के अभाव में आसानी से बच निकलते हैं।

Share This Article