रायपुर में 48 घण्टे में आधे दर्जन लोगों का मर्डर: ज्यादातर हमले चाकू और धारदार हथियार से, दीपावली में बदमाशों ने शहरभर में किया बवाल

राजेन्द्र देवांगन
7 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।राजधानी रायपुर में बीते 48 घंटे में 6 लोगों की हत्या हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि ये संख्या और बढ़ सकती है, कुछ मामलों में पुलिस अभी प्रारंभिक जांच पड़ताल में जुटी हैं। इस वजह से वह हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है। इसके अलावा कुछ वारदात में युवक गंभ.पहली वारदातरायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित BSUP कॉलोनी में जुए में हार जीत को लेकर विवाद हुआ।

इस दौरान संजय यादव (35) पर तीन-चार आरोपियों ने पेचकस और बियर की बोतल से उसके सीने में और पेट पर वार किया।इस दौरान उसके भी भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन, आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले में संजय लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में दूसरे पक्ष के भी एक युवक आनंद सिंह की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

उसके भी शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला किया गया था। पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डीकेएस अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया है।दूसरी वारदातमिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कृष वर्मा की हत्या हुई है। वह अपने मोहल्ले देवार पारा में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवकों ने कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह से घायल हो गया। सीने पर जख्म के निशान हैं।

वहीं सीने पर उसके 786 का टैटू बना हुआ है।बदमाशों ने की कृष वर्मा की हत्या।कृष को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कियाआसपास के लोगों ने फौरन तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।तीसरी वारदातखम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार के पास एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है

कि बुजुर्ग की पत्नी पर भी पर हमला किया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।इस मामले में बुजुर्ग की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।किरायेदारों से पूछताछमिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रत्नेश बैनर्जी (70) है। वह अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहते थे। वहीं बेटा कोलकाता में रहता है।

वहां बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। पुलिस ने 3 किरायेदारों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर…आसपास मौजूद लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी।चौथी वारदातखम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर के तड़के एक JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए। गले और सिर पर वार किया गया है। मृतक का नाम सुंदर साहू है।

वह एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जेसीबी चलाने का काम करता था। मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है।इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।पांचवी वारदात तिल्दा नेवरा इलाके में हुई है। शुक्रवार की रात उतारू पर में के निवासी अमन प्रकाश रात्रे कि किसी अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। उसके शरीर में चोट के गंभीर निशान है। आसपास मौजूद लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हत्या से संबंधित और भी खबरें…रायपुर रेलवे-स्टेशन पर युवक की गला रेतकर हत्या:दो नाबालिगों ने चाकू से गले-सीने पर किया वार, इनमें एक लड़की भी; देर से पहुंची GRPरेलवे स्टेशन पर आधे घंटे तक जमीन पर लहूलुहान पड़ा रहा युवक दर्द से तड़पता रहा।रायपुर के रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिगों ने मिलकर चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। युवक के गले और सीने पर वार किया गया है। इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था, जिसे लेकर हत्या की गई है। वहीं वारदात के बाद आधे घंटे तक जमीन पर लहूलुहान पड़ा युवक दर्द से तड़पता रहा, जिसके बाद जीआरपी पहुंची।

यहां पढ़ें पूरी खबरछत्तीसगढ़ का सीरियल किलर…पत्थर से कुचलकर करता है मर्डर: सेम पैटर्न में की तीसरी हत्या, सबसे पहले पत्नी को मारा, ड्रग्स का करता है कारोबारहत्यारा युवक गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। आरोपी 17 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अब 2 साल के अंदर में सेम पैटर्न में 2 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी हथियार का उपयोग नहीं करता। पत्थर से सिर कुचलता है। इस बार तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मारा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

Share This Article