दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक महिला और 2 युवती को कुचला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक महिला और 2 युवती को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।

घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग.जानकारी के मुताबिक, बिंदिया बरेठ (21), उसकी भाभी आकांक्षा बरेठ (22) और सहेली सीमा भैना (22) आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी।

जिसके लिए रोज सुबह दौड़ने के लिए जातीं थीं। रविवार सुबह करीब 5 बजे दौड़ लगाने के बाद सड़क किनारे पैदल चल रही थी।मॉर्निंग वॉक पर निकली थी लड़कियां।घटना स्थल पर तीनों ने तोड़ा दमइसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीनों को रौंद दिया।

जिससे सभी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना बाराद्वार पुलिस को दी।वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस , सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

वहीं, अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Share This Article