शादी के लिए दबाव बनाया, प्रेमी ने कुएं में ढकेला: सूरजपुर में युवती की कुएं में डूबाकर हत्या, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस हिरासत में आरोपी प्रेमी सहित भाई व पितासूरजपुर में युवती ने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डाला तो प्रेमी ने अपने पिता एवं भाई के साथ मिलकर युवती से मारपीट की और तीनों ने उसे कुएं में ढकेल दिया। युवती की डूब जाने से मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को शवों को कुएं से बरामद किया। प्रेमी सहित तीन आ.जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर अडरापारा में गुरुवार को श्रीमद् भागवत गीता के शुभारंभ के पूर्व कलश यात्रा में शामिल होने पूजा सिंह (19) अपने रिश्तेदार उर्मिला के साथ पहुंची थी।

शाम करीब 5 बजे पूजा सिंह के प्रेमी गांव के ही धौरापारा निवासी महेंद्र सिंह (20) ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया।घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारीघर में की मारपीट, रात को कुएं में ढकेला पूजा सिंह जब अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो महेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके पश्चात् पूजा व उर्मिला को बाइक में बैठाकर उसके घर ले जाकर पहुंचा दिया।

रात करीब 8 बजे प्रेमी महेंद्र सिंह फिर से पूजा सिंह के घर पास पहुंचा एवं उसे घर से बाहर बुलाकर फिर से मारपीट की। इस दौरान वहां महेंद्र के पिता सूबे सिंह व भाई सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे।मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता व भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया और मौके से फरार हो गए।

रात करीब 8 बजे जब पूजा के पिता राम जलिंधर घर लौटा तो उन्हंे पूजा की मां मानकुंवर ने रोते हुए घटना की जानकारी दी।प्रेमी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कुएं में डूबने से पूजा सिंह की मौत हो गई। मामले की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो की मौजूदगी में पुलिस ने पूजा सिंह के शव को निकलवाया एवं पोस्टमार्टम पश्चात् परिजनों को सौंप दिया गया।

ASP संतोष महतो ने बताया कि युवक व युवती के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था। मामले में आरोपी प्रेमी समेत उसके पिता व भाई को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि युवती द्वारा प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने पिता व भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतका व उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त किया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article