स्कूल के पास मिला कथित नक्सल पर्चा गांव के कुछ युवाओं को दी गई है धमकी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

राजनांदगांव छुरिया ब्लॉक के ग्राम आटरा में कथित नक्सल पर्चा मिला है। पर्चे को स्कूल के पिछले हिस्से में चिपकाया गया था, वहीं एक लाल रंग का बैनर भी लगाया गया था, जिसमें माओवादी संगठन गढ़चिरौली का.जिसमें लाल सलाम और माओवादी संगठन का उल्लेख है। पर्चे में लिखा गया है कि गांव के पटेल का बेटा और उसके कुछ साथी गांव में मनमानी कर रहे हैं। गांव के लोगों को परेशान कर रहे हैं।

अपने फैसले उन पर थोप रहे हैं। वहीं बात नहीं मानने पर जुर्माना लगाने और गांव से बाहर करने जैसी धमकी दी जा रही है। जो सीधे तौर पर गलत है। पर्चे के माध्यम से ऐसे लोगों को धमकी देते हुए अपनी हरकत में बदलाव लाने की बात कही गई है। जानकारी मिलते ही छुरिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जिन्हें बैनर और कथित नक्सल पर्चा जब्त किया है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि पर्चा नक्सलियों का नहीं हैं, किसी ने ऐसी शरारत की है। जांच जारी है।

Share This Article