दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, उड़ान के बाद वापस कराई गई लैंडिंग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अकासा एयर की फ्लाइट में बम की धमकी।

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में बुधवार को बम मिलने की धमकी मिली। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, उड़ान को तुरंत वापस आईजीआई एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गई। विमान को एक अलग आइसोलेशन बे में रखा गया है। यहां पर यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बम होने की सूचना दोपहर 1.15 मिनट पर मिली। फ्लाइट में कुल 184 लोग सवार थे।


वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर के विमान में बम की धमकी से संबंधित सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुआ। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को तुरंत वापस दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर भेज दिया गया, जहां इसे सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान को एक आइसोलेशन बे में रखा गया है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

अकासा एयर के प्रवक्ता ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ’16 अक्टूबर 2024 को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले और 174 यात्रियों, 3 शिशुओं और 7 चालक दल के सदस्यों को लेकर जाने वाले अकासा एयर के विमान QP 1335 को सुरक्षा अलर्ट मिला। अकासा एयर की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें स्थिति पर नज़र रख रही हैं और उन्होंने पायलट को सलाह दी है कि वह विमान को पूरी सावधानी के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाएं। कैप्टन दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और आगमन का अनुमानित समय लगभग 14:00 बजे है।’

Share This Article