धमतरी में भतीजे ने की चाचा की हत्या: जमीन विवाद को लेकर चल रहा था विवाद, लोहे के पट्टे से किया कई वार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भतीजे ने अपने चाचा की जमीन विवाद पर लोहे की पट्टे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। मामला भखारा थाना इलाके के ग्राम भठेली का है।.डीएसपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि, बिहारी लाल ढिढ़ी और उसके भतीजे सीत कुमार के बीच जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था।

बुधवार की सुबह दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया।बैलगाड़ी की लोहे के पट्टे से किया हमलाजिससे तैश में आकर आरोपी सीत कुमार ने अपने चाचा के सिर पर बैलगाड़ी में लगे लोहे के पट्टे से हमला कर दिया। जिससे बिहारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।दो दिन पहले बाइक की चाबी से हुई थी हत्याबता दें कि, दो दिन पहले ही धमतरी में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने बाइक की चाबी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी थी।

Share This Article