बड़ी खबर: हेड कांस्टेबल तालिब शेख, की पत्नी व बेटी की हत्या,आरोपी,कुलदीप साहू ने पुलिसकर्मी,पर भी डाला था खौला हुआ तेल,फायरिंग,की भी खबर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर 14 अक्टूबर 2024। सूरजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गयी है। दोनों की हत्या तलवार और चाकू से की गयी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। लाश अर्दधनग्न हालत में मिली है। जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी गई। लाश घर से 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंका गया है। अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की है। आशंका है कि हत्या जिलाबदर हो चुके बदमाश कुलदीप साहू ने की है। जानकारी के मुताबिक ताबिल शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। रविवार रात हेड कॉन्स्टेबल नाइट पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो पूरा घर खून से सना था। पत्नी और बेटी लापता थी। घटना के दिन ही उसने दूसरे पुलिसकर्मी पर खौलता तेल डाला था।इधर घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह मेहू फैज और आलिया शेख का शव सूरजपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर जूर-पीढ़ा मार्ग पर खेत के नहर में पड़ा हुआ मिला। तालिब शेख की पत्नी और बेटी बीती रात चौपाटी गए थे। वहां कुलदीप साहू पहुंचा था। उसने दोनों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। मामले की सूचना तालिब शेख को मिली तो उसने पत्नी और बेटी को सुरक्षित घर पहुंचा दिया था। इसके बाद वह आरोपी कुलदीप को खोजने निकल गया था। आशंका है कि इसके बाद सूनेपन का मौका पाकर आरोपी कुलदीप पुलिसकर्मी के घर में घुसा। फिर मां-बेटी की हत्या घर पर की गई। दोनों के शवों को गाड़ी में डालकर नहर किनारे फेंक दिया। कुलदीप साहू की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसमें खून ही खून फैला हुआ मिला है। दुर्गा विसर्जन से लौट रहे आरक्षक घनश्याम सोनवानी का विवाद कुलदीप साहू से बिरयानी सेंटर के पास हुआ था।

इस दौरान कुलदीप ने आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल दिया था। घटना के बाद रात को पुलिस टीम कुलदीप साहू की खोजबीन में जुटी थी, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख भी शामिल थे। तालिब शेख ने रात को कुलदीप साहू को पकड़ने की कोशिश की तो उसने तालिब शेख पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। तलवार भी दिखाया था।। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने आरोपी की गाड़ी के चक्के पर फायर किया तो आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article