बाइक को टक्कर मारकर पुल से 20 फीट नीचे गिरी कार, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और पुल से 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। जिससे खेत में खाना खा रही 2 महिलाएं नीचे दब गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली थाना क.जानकारी के मुताबिक, फुलकर्रा निवासी एक युवक अपनी दो साली को लेकर दशहरा दिखने जा रहा था। उनकी कार कापी स्पीड थी।

रविवार दोपहर करीब 1 बजे उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। भागते समय करीब 200 मीटर आगे पुल की एप्रोच रोड की ढलान पर बेकाबू होकर खेत में पलट गई।खेत में खाना खा रही महिलाएं नीचे दब गईजिससे खेत में काम करने के बाद खाना खा रही 6 महिलाओं से से 2 महिलाएं नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।दो महिलाएं रायपुर रेफरशुरुआती इलाज के बाद दोनों महिला को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

वहीं, कार में बैठी दो युवतियां और बाइक सवार भी घायल हुआ है। जिनका गरियाबंद में ही इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share This Article