टाईल्स दुकान में ताला तोड़कर चोरी: मोबाइल-कैश समेत स्कूटी ले उड़ा चोर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोपी के पास से एक लाख दस हजार का सामान जब्त कर किया गया है।रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक टाईल्स दुकान में ताला तोड़कर चोरी हुई है। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे रुपए और मोबाइल और दोपहिया वाहन पार कर दिए। वह चोरी के पैसों से अपने शौक पूरे करने चाहता था।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आध.मनेंदर सिंह ने टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह लालपुर स्थित ग्लोबल टाईल्स दुकान में मैनेजर का काम करता है। 3 सितंबर की रात 9 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह 9 बजे जब वापस आया तब उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर का सामान बिखरा हुआ था।

एक आरोपी गिरफ्तारचोर ने दुकान के गल्ले में रखे कुछ कैश, मोबाइल और दोपहिया की चोरी कर ली थी। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो उसमें चोर नजर आया। इसके बाद टिकरापारा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए चोर की तलाश की।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए अभनपुर निवासी तरुण मिथलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख दस हजार का माल जब्त कर लिया है।

Share This Article