ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत: 30 ग्रामीण सवार थे, 8 से ज्यादा घायल, 2 गंभीर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत।छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग दशहरा पर्व के दौरान आयोजित नाटक देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान 30 ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।

मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।नाटक देखकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने गए थेजानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दहशरा पर्व के मौके पर ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने गए थे।

घायलों का इलाज पत्थलगांव अस्पताल में जारी है।घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गयानाटक देखने के बाद आज रविवार की सुबह 3 से 4 बजे सभी लौट रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के पास हादसा हो गया। आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे में 8 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मृतकों को 16 साल की किशोरी भीथाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार सभी लोग तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा एव ऊपर पारा इलाके के रहने वाले हैं, ये सभी सुरेशपुर नाटक कार्यक्रम देखने गए थे।मृतकों में रनिका बाई (16), हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला है। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

8 घायलों में दो की हालत गंभीरहादसे में 8 सवार घायल हुए हैं। इनमें भगवती सिदार (15),चन्दन कुंवर (45), सुनीता कोरवा (50) नंदू बाई (40), पुष्पांजली (15), सिरोमती (16), गीता सिदार (21) बुछु राम सभी ग्राम पंडरीपानी निवासी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है ।

Share This Article