चेन स्नेचर्स ने मचाया आतंक: भीड़ का फायदा उठाकर दुर्गा पंडाल और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के उड़ाए गहने औ कैश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गोत्सव में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल।बिलासपुर में नवरात्र पर्व के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। देवी दर्शन और दुर्गा पंडाल घूमने निकली आधा दर्जन से अधिक महिलाएं उनके शिकार हुई हैं।

बदमाशों ने उनके गले से सोने की मंगलसूत्र सहित लाखों रुपए कीम.सिविल लाइन क्षेत्र के श्रीराम विहार आरबी अस्पताल के पास रहने वाली एन लक्ष्मी(65) गृहणी हैं। वो गुरुवार की रात करीब नौ बजे मां दुर्गा का दर्शन करने निकली थीं। उनके साथ बेटी ललिता और नातिन आकांक्षा भी थीं। तीनों अलग-अलग दुर्गा पंडाल में दर्शन के बाद मध्यनगरी दुर्गा पंडाल के पास पहुंची थीं।

पंडाल के पास भीड़ का फायदा उठाते हुए उनके गले से सोने की चेन और दो लाकेट पार कर दिया। भीड़ से निकलने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने स्वजन को इसकी जानकारी देकर कोतवाली थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।नवरात्रि पर्व की भीड़ में चोर गिरोह ने महिलाओं को बनाया शिकार।महामाया मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालु का पर्सकोरबा जिले के पाली क्षेत्र से मां महामाया का दर्शन करने आए ग्रामीण का पर्स चोरों ने पार कर दिया।

पाली क्षेत्र के नुनेरा बांधाखार में रहने वाले सुंदर सिंह मेश्राम किसान हैं। बुधवार को वे मां महामाया का दर्शन करने रतनपुर आए थे। सुबह 11 बजे वे प्रसाद लेने काउंटर के पास लाइन में खड़े थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उनका पर्स पार कर दिया। पर्स में 900 रुपए नकद, एटीएम, पासबुक और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।देवी दर्शन कराने के बहाने बुजुर्ग को दिया सहारा, गले से सोने की चेन कर दी पारतिफरा स्थित काली मंदिर के पास बुजुर्ग महिला को दर्शन कराने के बहाने चार महिलाओं ने सहारा दिया। इसी बीच महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी। बुजुर्ग महिला जब भीड़ से बाहर निकली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

उन्होंने अपने परिजन को घटना की जानकारी देकर सिरगिट्टी थाने में शिकायत की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। दरअसल, उसलापुर के प्रकृति विहार में रहने वाली पुष्पा देवी विश्वकर्मा (62) ने चेन स्नेचिंग की शिकायत की है। वो अपनी मां अंगद बाई के साथ तिफरा स्थित मां काली मंदिर दर्शन के लिए आई थी।

उनकी मां को चार महिलाएं सहारा देकर दर्शन कराने के लिए लेकर जाने लगी। इसे देख पुष्पा देवी भीड़ को हटाते हुए अपनी मां के पास पहुंची। उन्होंने महिलाओं को वहां से हटाया। इसके बाद वे अपनी मां को देवी दर्शन कराने लेकर गई। जब वे भीड़ से बाहर निकली तो गले से सोने की चेन और लाकेट गायब थी।परिक्रमा के दौरान टीचर हुई चने स्नेचिंग की शिकारतिफरा स्थित अभिलाषा परिसर में रहने वाली सुष्मिता विश्वास निजी स्कूली में टीचर हैं। बुधवार की सुबह वे परिवार के साथ मां काली का दर्शन करने मंदिर गई थी। मंदिर में परिक्रमा करने के लिए वे कतार में खड़ी थी। इसी दौरान चोरों ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी। कुछ देर बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसपुलिस अफसरों ने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी।

इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। इसके माध्यम से संदेही महिलाओं की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। जवान संदेहियों पर नजर रखे हुए हैं।

Share This Article