हिट एंड रन: साइकिल सवार युवक को अज्ञात गाड़ी ने रौंदा, युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस जुटी जांच में

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कचना के पास ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार युवक को सोमवार शाम अज्ञात गाड़ी रौंदकर चली गई। युवक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।.हादसे के बाद ड्राइवर ने भी गाड़ी नहीं रोकी और भाग गया।

मृतक के साथी गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तुलसी निवासी नेतराम धीवर मजदूरी करता है। वह अपने साथी के साथ शाम को ड्यूटी से घर लौट रहा था।कचना मोड़ के पास पीछे से आ रही अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी। नेतराम साइकिल से फेंका गया। उसे गंभीर चोट आई थी।

वह तड़पता रहा और मौके पर दम तोड़ दिया। उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दिए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

Share This Article