उधार दिए पैसे मांगने पर घोंपा चाकू: गले को चीरकर घुसा हथियार, लहूलुहान हालात में युवक अस्पताल में भर्ती, FIR दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

इस मामले में आजाद चौक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज लिया है।राजधानी रायपुर में उधार दिए हुए पैसे वापस मांगने पर एक युवक ने दूसरे पर चाकू घोंप दिया है। चाकू युवक के गले को चीरते हुए अंदर घुस गया। जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

फिलहाल इस.इस मामले में प्रार्थी सोहेल सुफी अहमद ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज करवाया। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार को रात 10:30 के करीब लिली चौक के पास पहुंचा था। तभी वहां पर शिवम धीवर और तुषार जायसवाल दिख गए। सोहेल ने शिवम से 2 महीने पहले दिए हुए उधारी के 5 हजार रुपए वापस मांगे। शिवम ने पैसे देने के लिए आनाकानी की।गले में घोंपा चाकूजिसके बाद सोहेल ने शिवम की गाड़ी की चाबी खींच ली।

इस बात से शिवम नाराज हो गया। उसने अपने पास रखे चाकू को निकाल कर सोहेल के गर्दन और गले पर वार कर दिया। चाकू सोहेल के गले को चीरते हुए अंदर घुस गया जिससे तेजी से खून निकलने लगा। सुनील घायल होकर जमीन पर गिर गया आसपास मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल इस मामले में आजाद चौक पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article