वन विभाग से 6 लाख की ठगी: मुख्य आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमतरी में वन विभाग से 6 लाख की ठगी।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन विभाग से 6 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले के आरोपी मनोज सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरितिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति का अध्यक्ष था।

आरोपी पर पशु धन प्रबंधन योजना के अंतर्गत बैटल कैंप की स्थापना करने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप है, वन विभाग का आरोपी की संस्था से 66 लाख 67 हजार में कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, 2023 में इसकी शिकायत की गई थी और अब अक्टूबर 2024 में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

पशु धन प्रबंधन योजना के क्रियान्ययन के लिए दिया कामबताया जा रहा है कि उप वन मंडलाधिकारी धमतरी 2023 में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, 2011 में हरितिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष आरोपी डॉ मनोज सोनी और वन मंडलाधिकारी धमतरी के बीच पशु धन प्रबंधन योजना के क्रियान्ययन के तहत बैटल कैंप की स्थापना के लिए MoU हुआ था।

66 लाख 67 हजार रुपए का कॉन्ट्रैक्ट हुआ थाकॉन्ट्रैक्ट की कुल राशि 66 लाख 67 हजार रुपए थी। काम शुरू करने के लिए आरोपी को पत्राचार भी किया गया था, और अनुबंध के अनुसार परियोजना की कुल राशि का 10 प्रतिशत राशि 6 लाख 67 हजार का चेक दिया गया था।आरोपी ने रुपए निकालकर किसी प्रकार काम शुरू नहीं किया और न ही वनमंडलाधिकारी को सूचना दी। आरोपी मनोज सोनी (54) को भिलाई गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article