मामूली विवाद पर बीच बाजार झगड़ा, दो घंटे तक चक्काजाम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मामूली विवाद पर बीच बाजार में दो लोगों में झगड़ा शुरू हो गया। इनकी वजह से बाजार में दो घंटे तक चक्काजाम लगा रहा।

पुलिस की समझाइश के बाद भी देर रात तक दोनों व्यक्ति मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने जब सख्ती बरती, तब जाकर दोनों माने। बीती रात डूमरिया निवासी एक व्यक्ति से पटना के बड़कापारा निवासी व्यक्ति का विवाद हो गया था।डूमरिया में रहने वाला व्यक्ति अग्रवाल वस्त्र भंडार में खरीदारी करने पहुंचा था।

इस बीच बड़कापारा के लोग अग्रवाल वस्त्र भंडार के सामने हंगामा करना शुरू कर दिए। लोगों के साथ पुलिस की समझाइश पर भी वे मानने को तैयार नहीं थे और गाली-गलौज के साथ हाथापाई भी चलती रही। यह देखकर भीड़ भी सहमी रही और व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करते रहे। पुलिस भी इस दोनों की पहचान उजागर नहीं कर रही है।

झगड़े की वजह से बीच बाजार दो घंटे तक जाम से लोग परेशान होते रहे। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद दोनों व्यक्ति बाजार से अपने घर लौटे।

Share This Article