सुकमा में नक्सलियों की बटालियन के साथ मुठभेड़: आधे घंटे तक जमकर हुई गोलीबारी, पढ़ें पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज गुरुवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है।

मौके से भारी मात्रा म.जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोटेलंका, एरनपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से CRPF, DRG, कोबरा के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। जवान जब इसी इलाके में स्थित चिंतावागु नदी के किनारे पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

मौके पर खून के निशानजिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों ने जवानों पर BGL भी दागे। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

जिसमें मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे दिखे।नक्सलियों को लगी गोलीपुलिस अफसरों ने अंदेशा लगाया है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली लगी है। घायलों को उनके साथी मुठभेड़ स्थल से अपने साथ लेकर चले गए हैं।

वहीं जवानों ने मौके पर नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है। घटना स्थल से विस्फोटक समेत नक्सल सामान बरामद किया गया है। SP किरण चव्हाण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, सारे जवान सुरक्षित हैं। जब लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

Share This Article