बादल साफ होने से पहले ठंड की दस्तक ,सुबह से चल रही ठंडी हवाएं आसमान साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। मध्य भारत में उत्तर पश्चिम और दक्षिण पूर्व से आने वाली हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। आसमान में बादल अब धीरे-धीरे छंटने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।
दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है। 10 साल के आंकड़े बता रहे हैं कि दूसरे पखवाड़े में सबसे अधिक ठंड पड़ती है। मध्य भारत में उत्तर पश्चिम से हवा और दक्षिण पूर्व से आने वाली हवा के मिलन से बने चक्रवात के बाद यह साफ हो गया है कि अब फिर से ठंड अपना विराट रूप दिखाएगा। इधर न्यूनतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा है। जगदलपुर और पेंड्रारोड में ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश में अभी नमीयुक्त हवाओं का आना जारी है। इसकी वजह से ठंड में उतार-चढ़ाव जारी है। बिलासपुर संभाग में अभी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

Share This Article