कांग्रेस न्याय-यात्रा विधायक और पूर्व मंत्रियों ने बनाई दूरी बैज को दिग्गजों ने पदयात्रा में अकेले छोड़ा, फोटो के लिए भिड़े, BJP ने बताया नौटंकी यात्रा

राजेन्द्र देवांगन
8 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से न्याय यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान न्याय यात्रा से काग्रेस विधायक और पूर्व मंत्रियों ने दूरी बना ली। दीपक बैज को दिग्गजों ने पदयात्रा में अकेले छोड़ वापस लौट गए। वहीं यात्रा म.वहीं दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल रहा है। इस पर CM साय ने दुर्ग में कहा कि कांग्रेस 5 साल में सत्ता से बाहर आ गई। अगर अच्छे काम किए होते तो जनता दल एक होता। कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत है।

वहीं बीजेपी नेताओं ने यात्रा को नौटंकी यात्रा बताया है।गिरौदपुरी धाम में पूजा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने यात्रा शुरू की।नेताओं की वजह से देर से शुरू हुई यात्रादरअसल, न्याय यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे गिरौदपुरी से शुरु हुई। यात्रा सुबह 9 बजे से शुरु होनी थी, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं के समय पर नहीं पहुंचने से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को उनका इंतजार करना पड़ा।

तय समय के बाद भी जब कई कांग्रेस नेता गिरौदपुरी नहीं पहुंचे, तो प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ गिरौदपुरी में पूजा-अर्चना की और यात्रा शुरू करने की बात कही।यात्रा में पैदल चलते हुए रायपुर से पहुंचे कांग्रेस नेता।बैज बोले- छत्तीसगढ़ जल रहा हैछत्तीसगढ़ कांग्रेस न्याय यात्रा में पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल रहा है।

कवर्धा पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।कांग्रेस नेताओं में तालमेल की कमी दिखीगिरौदपुरी से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित सतनामी समाज के भवन को कांग्रेस नेताओं ने अस्थाई कार्यालय बनाया था।

यहां पर प्रेस कांफ्रेस करके कांग्रेस नेताओं ने साय सरकार और उसके कार्यकाल के खिलाफ पर बयानबाजी की। ध्वजारोहण करके न्याय यात्रा पर निकले। न्याय यात्रा निकलने के दौरान कांग्रेस नेताओं में तालमेल की कमी दिखी।दीपक बैज को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गएयात्रा शुरु होने के दौरान कांग्रेस नेता दीपक बैज, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, शिव डहरिया, ज्योत्सना महंत, प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ यात्रा शुरु की थी।

लेकिन यात्रा के आधा घंटे बाद ही कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता दीपक बैज को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए।दीपक बैज को अकेला देखकर उनसे जुड़े लोगों ने उनके ईद-गिर्द घेरा बनाया और यात्रा में नारेबाजी शुरु की। पहले पड़ाव तक कुछ विधायकों को छोड़ दें, तो केवल कार्यकर्ता, जिले और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही दीपक बैज चले।

न्याय यात्रा के मद्देनजर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातकांग्रेस न्याय यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पीसीसी चीफ जिस रूट से निकले, उस रूट की पूरी जांच बम स्क्वायड टीम ने यात्रा से पहले की। जांच के बाद दूसरे जिलों से आने वाली कई गाड़ियों को गिरोधपुरी से 5 किलाेमीटर दूर तक रोक दिया।गाड़ियां अव्यवस्थित खड़ी करने की वजह से नेता प्रतिपक्ष की गाड़ी भी ट्रैफिक जाम में फंस गई थी।

नेता प्रतिपक्ष और सांसद जाम में फंसेपुलिस की जांच और गाड़ियों के कारण रास्ता ब्लॉक होने से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत भी ट्रैफिक जाम में फंस गई। रास्ता बंद होने के कारण वो गिरौदपुरी धाम नहीं पहुंच पाए और प्रेस कांफ्रेस में सीधे शामिल हुए।बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचाने की होड़ में कार्यकर्ता।

फोटो खिंचाने की होड़ में विवादयात्रा के दौरान बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचाने का होड़ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में दिखे। इस होड में कई कार्यकर्ताओं का प्रभारियों से विवाद भी हुआ। विवाद का असर यात्रा पर ना पड़े, इसलिए विवाद के दौरान कुछ नेता बीच बचाव करते यात्रा में दिखे।यात्रा के दौरान स्कूल बच्चे फंसे, तो मोबाइल चलाकर अपना टाइम पास करने लगे।

अव्यवस्थाओं के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदहालन्याय यात्रा के दौरान गिरौधपुरी से लेकर कसडोल तक यातायात व्यवस्था बदहाल रही। जिस इलाके से यात्रा गुजरी, वहां वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण लोग फंसे दिखे। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों की वैन भी फस गई, जो यात्रा गुजरने तक वहीं पर खड़ी रही।न्याय यात्रा गुटबाजी का शिकार- केदार गुप्ताकांग्रेस प्रवक्ता केदार गुप्ता ने भी न्याय यात्रा पर निशाना साधा है।

उन्होने कहा, कि यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक गायब दिखे। पूर्व आबकारी मंत्री को प्रेस कांफ्रेस में कुर्सी नहीं मिली। नेता प्रतिपक्ष महंत यात्रा में पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद ही वो वापस गाड़ी में बैठकर वापस चले गए। कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिख रही है।

ये दीपक बैज की नौटंकी यात्रा थी।न्याय यात्रा गुटबाजी का शिकार: केदार गुप्ताकैसा रहेगा न्याय यात्रा का रूटपहला दिन- 27 सितंबरप्रगतिशील सतनामी समाज धर्मशाला से यात्रा की शुरुआत6KM का सफर तय कर अमोदी गांव पहुंची। दोपहर का भोजन हुआ।अमोदी से छाछी तक 8KM यात्रा। यहां शाम का चाय/नाश्ताछाछी से कसडोल 6KM यात्रा।

यहां रात्रि विश्राम, कुल 20KMदूसरा दिन- 28 सितंबरकसडोल से लवन 8 किलोमीटरलवन से कुम्हारी 7.7KM। यहां दोपहर का भोजनकुम्हारी से सलोनी 7KM। यहां शाम का नाश्तासलोनी से रोहांसी 4.7KM। रात्रि विश्राम, कुल 27.4KMतीसरा दिन 29 सितंबररोहांसी से ओडान 6.8KMओडान से लटेरा 6.3KM। यहां दोपहर का भोजनलटेरा से खरतोरा 9.2KM।

यहां शाम का नाश्ताखरतोरा से भैसा 6.9KM। यहां रात्रि विश्राम, कुल 29.9KMचौथा दिन 30 सितंबरभैसा से विनोद अग्रवाल राइस मिल 6.6KMराइस मिल से माठ 5.6KM। यहां दोपहर का भोजनमाठ से मुरा रोड 5KM। शाम का नाश्तामुरा रोड से सारागांव 6.3KM। रात्रि विश्राम, कुल 23.5KMपांचवां दिन 1 अक्टूबरसारागंव से तर्रा मोड़, 5KMतर्रा मोड़ से सेमरिया, 5KM, दिन का भोजनसेमरिया से सड्डू 6KM, रात्रि विश्राम,

कुल 16KMछठवां दिन 2 अक्टूबरसड्डू से मोवा थाना होते हुए पंडरी- शास्त्री चौक- मोती बाग, कुल 08.5 किमी, गांधी मैदान में समापनइससे संबंधित और भी खबरें…1. कांग्रेस न्याय यात्रा…बैज बोले-छत्तीसगढ़ जल रहा: कवर्धा पुलिस कस्टडी में मौत पर कहा- हत्या का केस दर्ज हो; गिरौदपुरी से निकली यात्राछत्तीसगढ़ कांग्रेस न्याय यात्रा की शुरुआत सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से हो गई है। इस दौरान पीसीसी चीफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल रहा है। कवर्धा पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। यहां पढ़िए पूरी खबर…

Share This Article