ब्रेकिंग सुकमा PLGA। बटालियन नंबर 01 के शहरी नेटवर्क को किया गया ध्वस्त।

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा पुलिस द्वारा PLGA बटालियन के 02 नक्सली सप्लायरों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता।नक्सली सप्लायरों को गिरफ्तार करने में जिला बल, टेक्निकल टीम एवं नक्सल सेल आसूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष भूमिका रही। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत माओवादियों केे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के माओवादी के सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट के माध्यम से एकत्र की जा रही एवं संदिग्धों पर सतत् सूक्ष्म निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों के PLGA बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर दिनांक 25.09.2024 को थाना सुकमा से जिलाबल की पार्टी देवी चौंक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे, कि अभियान के दौरान सूचना स्थल की मकान को घेराबंदी कर 02 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः (1) मंतोष मण्डल पिता आनन्द मण्डल उम्र लगभग 28 वर्ष जाति बंगाली निवासी बंगालीपारा चिन्तलनार थाना चिन्तलनार हाल देवी चौक पटनमपारा सुकमा जिला सुकमा (2) एस. नार्गाजून पिता एस. सुन्दर राव उम्र लगभग 30 वर्ष जाति तेलगा निवासी ग्राम मेंडामेटा राजमहेन्द्री जिला तुर्प गोदावरी आन्ध्रप्रदेश हाल मुकाम मिनी स्टेडियम के पीछे पटनमपारा सुकमा जिला सुकमा छ0ग0 का होना बताया गया तथा मेमोरण्डम के आधार संदिग्धों के कब्जे से पृथक-पृथक 02 किग्रा0 यूरिया पाउडर, 02 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 03 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 02 पैकेट, 01 नग टिफिन बम, 02 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 03 नग नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दिये है एवं 02 नग रियल मी कम्पनी का मोबाईल मय सिम एवं 03 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 02 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 03 पैकेट, 01 नग टिफिन बम, 08 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 03 नग नक्सल साहित्य 01 नग प्रिटिंग मेक टेक, 01 नग HP कम्पनी का लेपटॉप, 03 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिये है, एवं एक नग नियल नॉट कंपनी का मोबाईल मय सिम, 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल मय सिम बरामद किया गया। उपरोक्त विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से PLGA बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं उक्त सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखना बताये। उक्त कृत विधि विरूद्ध पाये जाने से थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 92/2024 धारा 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को दिनांक 25/09/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article