कट्टा दिखाकर 3 नकाबपोश ने किराना व्यवसायी से किया लूटपाट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जशपुर । जिले में एक किराना व्यवसायी से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना बीती रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। व्यवसायी दुकान बंद कर रहा था, तभी बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामला लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोरतेगा की तेतर टोली का है।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दुकान संचालक को दबोचकर पूरे गल्ले की रकम लूट ली। इसके बाद तेजी से फरार हो गए। रकम 30-40 हजार रुपए बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की। बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

https://youtu.be/uLw6wJKR3xI

Share This Article