बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लक्ष्य का ध्यान रखेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए दिए 25 हज़ार

रायपुर । जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है।

मुख्यमंत्री ने रोशन साहू की पूरी बात को गंभीरता से सुना और उन्हें ईलाज के लिए 25 हज़ार रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के स्वास्थ्य के संबंध में ध्यान रखे और इलाज की उचित व्यवस्था करें तथा इस संबंध में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।

रोशन साहू ने बताया कि जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में मदद के लिए मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए हैं।

लक्ष्य के पिता रोशन साहू ने मुख्यमंत्री का जनदर्शन में आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद नई उम्मीद मिली है।

 

Share This Article