छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, 5 युवक गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक बागबाहरा रेलवे स्टेशन के नजदीक वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारे गए. हादसे में ट्रेन के 3 कोच C2-10 , C4-1 और C9-78 के शीशे भी टूट गए. बता दें कि विशाखापट्टनम से लौटते वक्त ट्रेन पर पत्थर मारे गए. शुक्रवार को ही रायपुर-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे. अब ट्रेन के उद्घाटन से पहले पत्थबाजी की घटना सामने आई है. फिलहाल इस मामले में आरपीएफ पुलिस की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को रायपुर-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन था. ट्रेन सुबह करीब 7 बजे महासमुंद से निकली. 9 बजे बागबाहरा के पास पहुंची. इस दौरान कुछ असमाजित तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया. इस दौरान ट्रेन में पुलिस की सपोर्टिंग पार्टी भी मौजूद थी.

Share This Article