स्त्री के आगे नहीं टिका एनिमल 27वें दिन ही बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली । साल 2023 में जिन फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल की थी, उसने एक महीने के अंदर स्त्री  ने ध्वस्त कर दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है।

स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और निर्माण दिनेश विजान ने किया। 6 साल पहले फिल्म ने 100 करोड़ के पार कारोबार किया था, लेकिन अब मूवी 600 करोड़ की ओर बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार के बाद इस फिल्म ने शाह रुख खान की मूवी पठान को पछाड़ दिया था।
27वें दिन स्त्री 2 ने रचा इतिहास

सोमवार को स्त्री 2 ने पठान को पछाड़ दिया था और खुद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 26वें दिन तक मूवी ने 555.04 करोड़ का बिजनेस किया था। अब मंगलवार यानी 27वें दिन को राजकुमार राव स्टारर मूवी ने एनिमल को भी पछाड़ दिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, स्त्री 2 ने मंगलवार अनुमानित कलेक्शन 3 करोड़ का कारोबार किया है।

Share This Article