नड्डा की सीक्रेट-मीटिंग…40 मिनट बाद बुलाए गए रमन: रायपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- 50 की जगह अब जोड़ने होंगे 60 लाख सदस्य

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के चुनिंदा नेताओं की एक सीक्रेट मीटिंग ली।

जिसमें बैठक शुरू होने के 40 मिनट बाद पूर्व सीएम और स्पीकर रमन सिंह को बुलाया गया। जिसे लेकर बैठक के दौरान कई तरह की चर्चाएं चलती रहीं।नड्डा की इस सीक्रेट मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत पार्टी के कुछ चुनिंदा नेता ही मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान का टारगेट 10 लाख बढ़ा दिया है। प्रदेश में अब 50 की जगह 60 लाख सदस्य बनाने होंगे।नड्डा ने सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।शाम 7 बजे रमन सिंह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे थे।

दरअसल रमन सिंह पहले शाम 7 बजे ही प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच गए थे। जबकि जेपी नड्डा 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे और फिर इसी परिसर में स्थित गद्रे भवन में पार्टी के नेताओं की बैठक ली।40 मिनट तक चर्चा के बाद रमन सिंह गद्रे भवन बुलाए गए और उनसे 30 मिनट तक जेपी नड्डा की बातचीत हुई।

बता दें कि जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक 1 दिन पहले रमन सिंह ने दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की थी।इस दौरान प्रदेश में सत्ता और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की थी। ऐसे में इस पूरे वाक्ये को इसी मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ दौरे से 1 दिन पहले दिल्ली में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई।जानकारी के मुताबिक इस सीक्रेट मीटिंग में सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई इसके अलावा निगम-मंडल और आयोग के नामों पर अंतिम मुहर लगने की बात भी कही जा रही है।सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पहले से तय नामों को ही अभी जारी किया जा सकता है।

जबकि बचे हुए पदों के लिए सदस्यता अभियान की परफॉर्मेंस देखी जाएगी।बृजमोहन की मौजूदगी और दक्षिण पर चर्चाराष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल की बैठक में मौजूदगी के भी कई मायने निकाले गए।

उनके सांसद बनने के बाद खाली हुई दक्षिण विधानसभा की सीट में कैंडिडेट का नाम फाइनल किए जाने से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है।कुशाभाउ ठाकरे परिसर में बैठक के बाद भी बृजमोहन, जेपी नड्डा के साथ ही दिखाई दिए।सीक्रेट मीटिंग से बाहर आते नेता।गुरुवार को जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए। यहां रायपुर में वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए।

नालंदा परिसर में छात्रों से उन्होंने मुलाकात कीपूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को बीजेपी की सदस्यता दिलाई, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली और सदस्यता अभियान की समीक्षा की।जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान का टारगेट बढ़ा दिया है।प्रोफेशनल्स को पॉलिटिक्स आने का न्यौता दियाजेपी नड्डा ने रायपुर के नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से बीजेपी की सदस्यता लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है,

उसे पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी।प्रधानमंत्री खुद चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं। इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में कुछ दल युवाओं को भ्रमित कर राजनीति करते रहे हैं।

वह दल किसी से छिपा नहीं है।प्रोफेशनल्स को पॉलिटिक्स में आने का न्योता दिया है।पूर्व राज्यसभा सांसद की सदस्यता का नवीनीकरण कियायहां जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के विधायक कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी बीजेपी की सदस्यता का नवीनीकरण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे।

Share This Article