Sukma Naxal Attack: नक्सलियों के खिलाफ जवानों की जवाबी कार्रवाई, मुठभेड़ में 6 माओवादियों को किया ढेर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में माओवाद को खत्म करने के लिए जिस तरह से सरकार ने कमर कस ली है और उसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। बस्तर के अंधुरुनी इलाकों में लगातार माओवादियों से जवानों की मुठभेड़ हो रही है और जवानों को सफलता भी मिल रही है, तो कई बार नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर दिया है। वहीं दूसरी ओर दो जवान भी घायल हुए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों और जवानों के बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म ज़िले में मुठभेड़ हुई है। दरअसल, जवान सर्चिंग के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं दो जवान भी घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले लोहागांव पीडिया जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 9 नक्सली ढेर हुए थे। लगातार जवानों को मिल रही सफलता से नक्सली बौखलाएं हुए है। तो वहीं अब कई नक्सली आत्मसर्मपण करने को मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें नक्सलियों के खात्म का रणनीति बनाई। जिसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं।

Share This Article