ब्रेकिंग: नंदकुमार साय की हुई वापसी भाजपा में हुए शामिल, पार्टी की ली सदस्यता, खुद दी जानकारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर 3 सितंबर 2024। पूर्व सांसद और वरीष्ठ राजनेता नंदकुमार साय ने एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर भाजपा की सदस्यता की फोटो पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव का विषय है। आपको बता दें कि लंबे समय से नंदकुमार साय के भाजपा में लौटने की अटकलें लग रही थी। वो कई मौकों पर भाजपा के कार्यक्रम में भी देखे गये थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय से भी उनकी मुलाकात हुई थी। अब नंदकुमार साय ने भाजपा की सदस्यता लेकर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकाल में नंदकुमार साय ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शा्मिल हो गये थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उनका ध्यान कांग्रेस से उचट गया। जिसके बाद से वो लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में देखे जा रहे थे। अब उन्होंने फाइनली भाजपा की सदस्यता दे ली है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article