दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी” 9 नक्सली ढेर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ को नक्सलियों के मुक्त कराने की दिशा में सुरक्षाबलों को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। बीते कुछ समय से मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भी सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, यहां मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया गया है। IG बस्तर पी सुंदरराज ने भी इस बारे में जानकारी दी है।

ऑपरेशन में 9 नक्सली ढेर
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस व डीआरजी की दंतेवाड़ा इलाके में मुठभेड़ हुई है। किरणधूल के हिरोली इलाके में हुई इस मुठभेड़ में कुल 9 नक्सलियों को मार गिराया गया है। आपको बता दें कि डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का गठन साल 2008 में छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए किया गया था।


बीजापुर में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से दो पर कुल दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में महिला उग्रवादी पोडियम बुद्री के साथ-साथ मल्लम देवा और करतम हड़मा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

तीन महिला नक्सली भी मारी गई थी
बीते गुरुवार को भी नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गश्ती कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई। इसमें महिला नक्सलियों की मौत हो गई थी।

Share This Article