मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जेठ पर FIR,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर ।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आईबीसी 24 की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। खुद को महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बताकर पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने वाले राजू राजवाडे और राजू सिंह के खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया गया है। IBC24 ने इस खबर को प्राथमिकता के साथ दिखाया था, जिसके बाद अब दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर का है। बस खड़ी करने वाले स्थल पर कार लगाकर राजू राजवाड़े व राजू सिंह बैठे थे। इस बात को लेकर बस कर्मचारी से उनका विवाद हुआ था। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को पुलिस सहायता केंद्र में बैठा लिया था।

इसी दौरान मंत्री का जेठ होने का धौंस दिखाया जा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने बस कर्मचारी सूरज सिंह की शिकायत पर राजू राजवाड़े व राजू सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) तथा आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share This Article