राजधानी रायपुर से बड़ी आ रही है सामने, होटल पिकाडली में खुलेआम हो रहा था ये काम, पुलिस ने होटल मालिक समेत 10 लोग को दबोचा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित होटल पिकाडली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने दबिश देकर होटल के कमरा नंबर 311 में जुआ खेलते 9 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, जुआरियों के कब्जे से 4 लाख 7 हजार नगदी और ताशपत्ती भी जब्त की है।

यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है, जहां होटल मालिक समेत जुआरी संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी पर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि रायपुर में जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में ये जानकारी हाथ लगी और होटल पिकाडली में दबिश दी गई।

Share This Article