बिलासपुर का किया नाम रोशन, 67 वर्षीय निशानेबाज ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। शहर के विख्यात निशानेबाज प्रवेश चड्ढा नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित आल इंडिया ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 28 अगस्त तक गोवा में किया जा रहा है।

खेल के प्रति समर्पण की मिसाल
प्रान इवेंट में प्रतियोगियों को झींगा (प्रान) जैसी मुद्रा में लेटकर 6 किलो वजनी रायफल के साथ 1 घंटे 15 मिनट में 60 गोलियां चलानी होती हैं। बावजूद इसके प्रवेश चड्ढा ने इस इवेंट में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बल्कि अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है।
खुद तैयार किया शूटिंग रेंज
प्रशिक्षण की बात करें तो चड्ढा ने अपने फार्महाउस में खुद की शूटिंग रेंज तैयार की है, जहां वह नियमित रूप से सुबह और शाम का अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही वह अन्य निशानेबाजों को भी प्रशिक्षण देकर उनकी मदद कर रहे हैं।
Share This Article