पर्यावरण विभाग ने प्लांटो को दिए थे प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगवाने के निर्देश, प्लांट संचालक नहीं कर रहे नियमो का पालन
विवेक देशमुख,बिलासपुर- 5 जून को पूरे विश्व मे पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है शासन ने पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रकृतिक संतुलन को बनाये रखने के लिए कई योजनाएं चला रहे है लेकिन मस्तुरी क्षेत्र के कई प्लांट पर्यावरण के नियमो का उलंघन कर रात दिन 24 घण्टे चलाये जा रहे है मस्तुरी क्षेत्र के कालिंदी प्लांट स्टील प्लांट, डीसीसी डामर प्लांट और 2 दर्जन से ज्यादा स्टोन क्रेशर लगातार पर्यावरण को प्रदूषण कर रहे है, इन प्लांट से निकलने वाली जहरीले धुएं लोगो को अपने चपेट में ले रहा है और लगातार लोगो के स्वास्थ को बिगाड़ रहा है| पर्यावरण विभाग ने सभी प्लांटो को शख्त हितायत दिया था की सभी प्लांट प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगवाए लेकिन मस्तुरी क्षेत्र के कोई भी प्लांट इस नियम का पालन नही कर रहे है और छत्तीसगढ़ शासन की मुख्य योजन हरित छत्तीसगढ़ योजना को पूरा नही करने में कोई कशर नही छोड़ रहे है, अगर आकड़ो की बात कही जाए तो मस्तुरी क्षेत्र में कैंसर,चर्मरोग,सॉस की बीमारी, टी.बी.जैसी बड़ी बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है| शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अब तक कोई कार्यवाही नही कर पाया है यही कारण है कि इनकी हौसले बुलंद है अगर इन लोगो पर जब तक कार्यवाही नही होगा तब तक शासन की योजना हरित छत्तीसगढ़ अधूरा होगा


