छात्रों के चक्काजाम- विरोध प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता: CJ बोले- छात्रों को सड़क पर उतरने कैसे दी अनुमति, नाराज HC ने चीफ सेक्रेट्री से मांगा शपथपत्र

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों के प्रदर्शन पर CS कराएंगे जांच।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रयास विद्यालय के छात्रों के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। साथ ही जिम्मेदारों से सवाल किया.चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच को महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि मामले को संबंधित अधिकारी ने जानकारी ली और छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है।रायपुर में प्रयास विद्यालय के छात्रों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन।

नाराज हाईकोर्ट बोला- प्रबंधन क्या कर रहा है, बच्चे सड़क पर कैसे आ रहे हैंशासन के इस जवाब को सुनकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं में किताबों और बुनियादी सुविधाओं की कमी क्यों हो रही है। शासन को इसे गंभीरता से देखना चाहिए। जिस तरह से बच्चे सड़क पर आ रहे हैं और कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी। आखिर, यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन का सिस्टम क्या प्रबंध कर रहा है। छात्रों को इस तरह से सड़क पर आने की अनुमति कैसे दी जा रही है।

चीफ जस्टिस बोले- समस्या है तो जिम्मेदारों से मिले अभिभावकचीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि अगर संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी में कोई है या फिर अनियमितता है तो छात्र अपने अभिभावकों के माध्यम से संबंधित प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।चीफ सेक्रेट्री कराएं जांच और हाईकोर्ट में दें हलफनामाहाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राज्य सरकार के मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही पूरे मामले में उन्हें अपना हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है। ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना इस तरह की घटना हाईकोर्ट में न आए।जानिए, क्यों सड़क पर उतरे स्टूडेंट्सदरअसल, रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव करने सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान छात्रों ने चक्काजाम कर दिया और विधानसभा घेरने निकल गए। हालांकि, उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

Share This Article