छत्‍तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। बीते कुछ दिनों थमी वर्षा की रप्तार एक बार फिर से बढ़ने वाली है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से 24 व 25 अगस्त को प्रदेश भर में अच्छी वर्षा की संभावना है। वहीं दूसरी ओर एक जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में अब केवल चार जिलों में कम वर्षा हुई है। बुधवार को रतनपुर में सर्वाधिक 8 सेमी वर्षा हुई,इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

बीते कुछ दिनों से वर्षा कम होने से तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रही। दोपहरा बाद हालांकि रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हुई भी इससे उमस से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त तक बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके बाद शुक्रवार से वर्षा की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।

Share This Article