अब मिशन अस्पताल पर होगा प्रशासन का कब्जा. जानिए क्या है मामला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर के मिशन अस्पताल पर अब जल्द ही जिला प्रशासन का कब्जा करेगा. जिला प्रशासन ने मिशन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और कब्जा सौंपने का समय दिया है. जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. सात दिन मियाद पूरी हो जाएगी. कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार ने मिशन अस्पताल परिसर का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि निगम प्रशासन की टीम मियाद खत्म होते ही अस्पताल पर कब्जा कर लेगी.

बता दें, कि बिलासपुर में मिशन अस्पताल की स्थापना साल 1885 में हुई. आजादी के समय मिशन अस्पताल को लंबे समय के लिए लीज पर दिया गया. लीज साल 2014 में खत्म हो गई. लेकिन लीज का नवीनीकरण नहीं किया गया. नवीनीकरण के लिए पेश किए गए आवेदन को नजूल न्यायालय ने साल 2024 में खारिज कर दिया. नजूल न्यायालय के खिलाफ मिशन प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, लेकिन उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी करने से इनकार कर दिया.
जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर मिशन अस्पताल परिसर को सात दिनों के भीतर खाली करने को कहा है. प्रशासन ने अस्पताल समेत परिसर को प्रशासन के हवाले किए जाने को कहा है. मियाद को खत्म होने में सिर्फ तीन-चार दिन रह गए हैं. कयास लगाया जा रहा है जिला प्रशासन मिशन अस्पताल और परिसर को अपने कब्जे में ले लेगा. कार्रवाई से पहले कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त अमित कुमार वस्तुस्थिति का जायजा भी लिया है.

Share This Article