सीमेंट प्लांट में दर्दनाक हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छग बलौदाबाजार जिले के रिसदा स्थित न्युविस्टा सीमेंट संयंत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट के अंदर जब मजदूर सायक्लोन में काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर कोई भारी वस्तु गिर गई. इस घटना में मजद्दोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. कंपनी प्रबंधन ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है


मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट प्लांट में यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ. मृतक पोषण यादव (उम्र 26 वर्ष) सोनाडीह गांव का निवासी था और ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहा था. कंपनी में शटडाउन चल रहा था और मजदूर मात्र दो दिन पहले ही प्लांट में काम पर आया था. इस घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल कंपनी प्लांट के मजदूरों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर रही है.

Share This Article