दंतेवाड़ा में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर,,,, 1 लाख  रूपए का इनाम घोषित,,,, लोन वर्राटू के तहत अब तक 512 ने डाले हथियार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर,,,, 1 लाख रूपए का इनाम घोषित,,,, लोन वर्राटू के तहत अब तक 512 ने डाले हथियार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने CRPF और पुलिस अधिकारियों के सामने हथियार डाले हैं। इनमें से एक माओवादी पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। सभी माओवादियों ने CRPF और पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद विकास का साथ देने की शपथ भी ली है। वहीं लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 512 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, DAKMS अध्यक्ष मंगड़ू उर्फ मंगल सोढ़ी, केदार मंडावी और जोगा मड़काम ये तीनों माओवादी CRPF DIG विनय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के पास पहुंच कर सरेंडर की इच्छा जताई। जिसके बाद अफसरों ने इनका विधिवत सरेंडर करवाया है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सभी माओवादी हत्या, लूट, आगजनी, सड़क काटना, पुल तोड़ना, बड़े माओवादी लीडरों की बैठक लेने समेत कई मुठभेड़ में भी शामिल रहे है। कई बड़े लीडरों के तीनों ने काम किया है। इनसे पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।

डेढ़ साल में 124 इनामी नक्सलियों का हुआ सरेंडर
दंतेवाड़ा पुलिस जिले में लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले डेढ़ साल में जिले में अब तक 512 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से 124 माओवादियों के ऊपर इनाम भी घोषित है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों कई कमांडर स्तर के माओवादी भी हैं जो मुख्यधारा में लौट आए हैं। और जिले में चल रहे विकास कार्यों में अपना सहयोग दे रहे हैं। कई माओवादी सरेंडर करने के बाद DRG में भी शामिल हुए हैं।

Share This Article