वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक करीब 57 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन अब 12 दिसम्बर तक
अब तक 57 हजार प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
प्रतिभागी दौड़ते हुए फोटो या वीडियो करेंगे अपलोड
बिलासपुर 11 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक करीब 57 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है

। पंजीयन की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक की थी, परंतु खिलाड़ियों और लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए पंजीयन की तारीख में दो दिन की वृद्धि करते हुए इसे अब 12 दिसंबर तक कर दिया गया है। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे।
राज्य के इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://www.sportsyw.cg.gov.in एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in में 12 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत ’’लोगों एवं स्लोगन’’ की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।

Share This Article