सबूत मिटाने की कोशिश क्या भीड़ ने की अस्पताल के स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले से पूरा देश सन्ना हौ. इस बीच बुधवार (14 अगस्तक 2024) की आधी रात को आरजी मेडिकल कॉलेज में कुछ आराजक तत्व घुस गए और लगभग एक घंटे तक मेडिकल उपकरण, दरवाजे, खिड़कियां जिसे जो मिला उसे तोड़कर चले गए. इसे लेकर कॉलेज की नर्स ने दावा किया है कि जो लोग कॉलेज के भीतर घुसकर तांडव कर रहे थे, वे सेमिनार रूम में घुसना चाह रहे थे, जहां यह घटना को अंजाम दिया गया था.

इंडिया टूडे कि रिपोर्ट के मुताबिक नर्स ने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने नर्सों से भीड़ के उत्पात के दौरान उन्हें छिपाने के लिए कहा. देर रात हुए हमले में लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड और ओपीडी के एक हिस्से में तोड़फोड़ की. अस्पताल में पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की गई और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. अस्पताल में हिंसा के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.कोलकाता रेप-मर्डर केस: क्या भीड़ ने की सबूत मिटाने की कोशिश? अस्पताल के स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा

Share This Article