दंतैल हाथी ने आधी रात 4 लोगों को कुचलकर मारा, जसपुर में हमले से 25 दिनों में 9 मौत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

जशपुरनगर : बगीचा नगर पंचायत में एक दंतैल हाथी ने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात कच्चे मकान को गिरा दिया और मकान में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला। हाथी ने पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी कुचल दिया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। पिछले 25 दिनों में हाथी के हमलों में 9 लोग मारे जा चुके हैं।

हाथी समस्या से जूझ रहे जशपुर के बगीचा नगर पंचायत में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात बड़ी घटना हो गई। दल से अलग हो कर भटक रहे दंतैल ने कच्चे मकान को निशाना बनाया। कच्चे मकान को दांत से गिराने के दौरान जान बचाने के लिए भाग रहे परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर सहायता के लिए पहुंचे पड़ोसी को भी दंतैल ने कुचल दिया।

नींद खुली तो सामने खड़ी थी मौत

घटना जिले के बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 की है। जानकारी के अनुसार मध्य रात लगभग 9 बजे हाथी यहां पहुंचा था। हाथी ने रामकेश्वर सोनी के कच्चे मकान को निशाना बनाया। इस समय रामकेशवर सोनी परिवार सहित सो रहे थे। दंतैल ने जैसे ही घर के दीवार को गिराया,उनकी नींद खुली तो सामने में हाथी खड़ा हुआ था।

naidunia_image

पड़ोसी को भी कुचला

हाथी को देख कर जान बचाने के लिए रामकेश्वर परिवार सहित बाहर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने रामकेशवर सोनी 35 वर्ष,उसकी बेटी रविता सोनी 9 वर्ष और छोटे भाई अजय सोनी 25 वर्ष को कुचल कर मार दिया। चीख पुकार सुन कर सहायता के लिए पहुंचे पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी हाथी ने सुढ से खींच कर पैरो से कुचल दिया।

naidunia_image

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का वातावरण बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते 25 दिनों में हाथी के हमले की अलग अलग घटना में 9 लोगो की जान चुकी है। बगीचा से पहले जिले के तपकरा रेंज के रांपाडांड में हाथी ने दो सगे भाइयो को कुचल कर मारा दिया था।

Share This Article