पीएचसी पहरिया को मिला राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जांजगीर-चांपा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहरिया को स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र मिला। भारत सरकार की राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम की ओर से 19 एवं 20 जुलाई 2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहरिया विकासखंड बलौदा में स्वास्थ्य केन्द्र के 06 विभागों में दी जा रही सुविधाओं तथा उनके रख रखाव की गुणवत्ता मानकों पर निरीक्षण किया गया था, जिसका परिणाम भारत सरकार द्वारा जारी किया गया।

जिसमें 91.49 प्रतिशत अंको के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित रूप से समीक्षा एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

Share This Article