Bilaspur: PSC घोटाले को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI का छापा, बेटे का हुआ था सेलेक्शन..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI ने आज सुबह छापेमारी की है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। CBI की 8 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची थीं जिसके पास बाद सीबीआई की टीम को जानकारी मिली कि राजेन्द्र शुक्ला अपने नए निवास नए बस स्टैंड अभिलाषा परिसर के सामने रहने लगे हैं
टीम ने नए घर पर छापा मार कार्रवाई की और राजेंद्र शुक्ल सहित तीन लोगों को कमरे में बंद कर दिया है
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाले में राजेंद्र शुक्ल के सुपुत्र स्वर्णिम शुक्ला का नाम सामने आया था
इस मामले में  नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके पीएससी घोटाले को अंजाम दिया था। राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपी है।
बता दें कि
राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है। स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। मामले की जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी टीम कार्यवाही कर रहि है

CBI की टीम ने घर के हिस्सों की जांच और जरूरी दस्तावेज खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि PSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। PSC घोटाले से संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article